मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जातीय जनगणना के नायक,राहुल गांधी ने किया था खाारिज:विजय चाैधरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जातीय जनगणना के नायक,राहुल गांधी ने किया था खाारिज:विजय चाैधरी

पटना। जातीय जनगणना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास मंत्री विजय चाैधरी ने गुुरूवार काे कहा कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर विपक्ष जबरन श्रेय लेने का पाखंड कर रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि इसकी पहल और बिहार में इसका संपूर्ण नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि विपक्ष की भूमिका मात्र समर्थन देने तक सीमित रही है,जबकि इस ऐतिहासिक निर्णय की शुरुआत और क्रियान्वयन दोनों नीतीश सरकार द्वारा किए गए। उन्होंने यह भी कहा कि समर्थन देने और किसी पहल की शुरुआत करने में गहरा अंतर होता है।जदयू कार्यालय में पत्रकाराें से बातचीत में कांग्रेस के श्रेय लेने पर विजय चौधरी ने सवाल उठाते हुए कहा कि सीएम नीतीश ने इंडिया गठबंधन में जातीय गणना को पहला मुद्दा बनाने की बात कही थी लेकिन तब राहुल गांधी ने ममता बनर्जी के साथ मिलकर इसे खारिज किया था। आज इस फैसले पर राहुल गांधी श्रेय लेने का काम कर रहे हैं। देश में जातीय गणना के फैसले पर पीएम मोदी को याद किया जाएगा। वहीं नीतीश कुमार ने इसकी शुरुआत की थी यह भी इतिहास में दर्ज हो गया है। नीतीश ने बिहार में करके देश को दिशा दिखाया यह भी याद किया जाएगा। नीतीश कुमार ने पूरे देश को रौशनी दिखाई है।जातिय जनगणना के लिए नीतीश कुमार को सबसे बड़ा अगुआ बताते हुए कहा कि 2021 जनगणना होनी थी लेकिन उसके पहले 2019 में सीएम नीतीश ने जातीय गणना की मांग की थी। उस समय विधानसभा ने 2019 - 20 में सर्वसम्मति से पास किया था। उस समय केंद्र और राज्य दोनों जगहों पर एनडीए की सरकार थी यह विशेष बात है। वहीं 2021 में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पीएम से मिला था, उस समय भी एनडीए सरकार थी। तब पीएम ने आश्वासन दिया था कि आगे क्या किया जा सकता है राज्य सरकार कर सकती है।उन्होंने कहा कि उसी के बाद नीतीश कुमार ने बिहार में जातीय जनगणना कराया था। इसमें विपक्षी दलों की कोई भूमिका नहीं थी। इतना ही नहीं बिहार के जातीय गणना पर कोर्ट से रोक लगाया गया तो इस मामले में सरकार न्यायालय में कानूनी लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने भरोसा दिया कि इसे नौवीं अनुसूची में डालने के लिए नीतीश सरकार प्रतिबद्ध है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें