मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:34 · नई दिल्ली संस्करण

अहमदाबाद में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच में दर्शकों का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अहमदाबाद में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच में दर्शकों का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

- टिकट का न्यूनतम दाम 200 रुपये और अधिकतम 2500 रुपये रखा गया

अहमदाबाद, 23 फरवरी । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्टों की शृंखला का अंतिम मैच 9 मार्च को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में आयोजक दर्शकों का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुटे हैं। क्रिकेट मैच के टिकट का न्यूनतम दाम 200 रुपये रखा गया है।

अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले क्रिकेट मैच के टिकट का न्यूनतम भाव 200 रुपये रखा गया है और अधिकतम 2500 रुपये है। इस टिकट पर दर्शक प्रेसिडेंट गैलरी लेवल 3 में बैठ सकेंगे। इसके अलावा अन्य टिकट के दाम 300, 350 और 1000 रुपये तय किये गए हैं।

क्रिकेट के इतिहास में अभी तक 86 वर्ष पुराने रिकॉर्ड को ही माना जा रहा है। मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 1936-37 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच के दौरान साढ़े 3 लाख दर्शकों के मौजूद होने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई थी। बीसीसीआई के सचिव जय शाह अब इस पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने में लगे हैं, जिससे सर्वाधिक दर्शकों के मौजूदगी का विश्व रिकॉर्ड बनाया जा सके। आयोजकों की भी मंशा है कि इस मैच को देखने के लिए अधिक से अधिक लोग आयें, इसी लिहाज से तैयारी की जा रही है।

राष्ट्रीय सागर

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें