मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जनवरी को मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का करेंगे उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जनवरी को मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का करेंगे उद्घाटन

मुंबई,

31 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जनवरी को देश के सबसे

लंबे समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) का उद्घाटन करने

वाले हैं। यह घोषणा रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की

है।

मुख्यमंत्री शिंदे ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि

एमटीएचएल परियोजना 22 किमी लंबी है, जिसे भारत का सबसे लंबा और दुनिया का

12वां सबसे लंबा समुद्री पुल माना जाता है। इंजीनियरिंग का यह चमत्कार

दक्षिण मुंबई के शिवड़ी से शुरू होगा, जो ठाणे क्रीक को पार करेगा और नवी

मुंबई के सुदूर बाहरी इलाके में चिरले पर समाप्त होगा। यह पुल 2018 से बन

रहा है। मूल रूप से 4.5 साल में पूरा होने की उम्मीद थी, लेकिन कोविड-19

महामारी के कारण बुनियादी ढांचा परियोजना में आठ महीने की देरी हुई है।

मुंबई

ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) से प्रतिदिन 70 हजार वाहनों की आपूर्ति की

उम्मीद है। मोटर चालक 100 किमी प्रति घंटे की गति से पुल को पार कर सकते

हैं। रुपये 17,843 करोड़ की लागत से निर्मित, छह लेन वाला पुल सबसे महंगी

परियोजनाओं में से एक है। सीएम शिंदे के अनुसार, इससे नागरिकों को 15 मिनट

में 22 किमी की दूरी तय करने में मदद मिलेगी, जबकि यहीं दूरी तय करने इस

समय लगभग दो घंटे लगते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें