मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

मोदी अगर 365 दिन भी आए तो भी बिहार में हार तय: तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मोदी अगर 365 दिन भी आए तो भी बिहार में हार तय: तेजस्वी यादव

मोदी अगर 365 दिन भी आए तो भी बिहार में हार तय: तेजस्वी यादव

पटना।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अगर कहीं से डरे हुए है तो वो बिहार है। पीएम मोदी अगर 365 दिन भी बिहार आए तो भी हार तय है। उनके बिहार आने से भी कोई फर्क नही पड़ने वाला है।बीजेपी तो पूरी ताकत लगा हुए है। और तो और यहां जांच एजेंसियों को भी लगाए हुए है। बीजेपी सबसे ज्यादा बिहार से डरे हुए हैं। प्रधानमंत्री आते हैं तो आएं, लेकिन उनसे निवेदन है कि मुद्दे पर बात करे। नौकरी, विशेष राज्य के दर्जे की बात करे। बिहार में कोई निवेश आया क्या, सब गुजरात भेज दिया जाता है।तेजस्वी यादव ने कहा कि, ताकत तो छोड़िए, पीएम मोदी तो अपनी जांच एजेसिंयों को भी बिहार में ही रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आए, गृह मंत्री आए लेकिन मेरा हाथ जोड़ कर निवेदन है कि, मुद्दे की बात करें, किसानों की बात करे, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात करे, बिहार के स्पेशल पैकेज के बारे में बात करे। नौकरी के बारे में बात करें, बिहार से पलायन कैसे रोके ये बात करें। बिहार में करखाना लगाएंगे की नहीं इसके बारे में बताएं।तेजस्वी यादव ने कहा कि, चुनाव में कारखाने लगाने के वादे तो करते हैं लेकिन 10 वर्षों में अब तक कोई कारखाना लगा है। कोई निवेश बिहार में आया है। पीएम वादा करके तो जाते हैं लेकिन प्रचंड बहुमत देने के बाद भी बिहार को कुछ नहीं मिलता है। वहीं तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि पीएम सभी योजनाएं और निवेश गुजरात में भेज देते हैं और बिहार को कुछ नहीं देते।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें