प्रधानमंत्री मोदी झूठों का सरदार: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

प्रधानमंत्री मोदी झूठों का सरदार: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
रांची: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजधानी रांची स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजि उलगुलान न्याय महारैली को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेने की खूब तारीफ की और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभा में देर से आने के लिए रांची जनता से माफी मांगी। उन्होंने अपनी देरी का कारण बताया और साथ ही कहा कि राहुल गांधी के बीमार होने के कारण उन्हें सतना जाना पड़ा और वो सीधे रांची आप सबके बीच पहुंचे हैं। क्योंकि मैं इस सभा में न आने का पाप नहीं कर सकता था। सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जोहार से लोगों का अभिवादन किया। मंच पर आते ही वो भाजपा पर हमलावर नजर आए। उन्होंने कहा कि आज देश के दो मुख्यमंत्रियों को जेल भेज दिया गया है। हेमंत सोरेन ने इंडिया गठबंधन छोड़ने से ज्यादा जरूरी जेल जाना समझा, इसलिए वो काफी हिम्मत वाले हैं। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को बहादूर बताते हुए कहा कि हेमंत में काफी हिम्मत है वो आदिवासी हैं इसलिए नहीं डरते हैं और जो नहीं डरता वो कभी नहीं मरता। आदिवासियों में डर नहीं है क्योंकि वो जंगलों में रहते हैं, वन्य जीवों के आसपास रहते हैं बिना दीपक के रहते हैं। पीएम मोदी आप आदिवासियों को खत्म करने जाएंगे तो आप खुद खत्म हो जाएंगे। आज इस देश में संविधान और लोकतंत्र है तो आदिवासियों को आदर से देखते हैं। लेकिन जब ये संविधान और लोकतंत्र खत्म हो जाएगा सब खतरे में आ गया तो आपके वोट का अधिकार खत्म हो जाएगा। भाजपा 400 पार का नारा इसलिए दे रहे हैं क्योंकि वो संविधान को बदल सके। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को झूठों का सरदार करार देते हुए कहा कि न तो काला धन वापस आया, न युवाओं को नौकरी मिली। पहले वे झूठ बोलकर वोट लेते हैं और बाद में उन्हें ही परेशान करते हैं।





