मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुनर्विकास के दौरान बंद नहीं होगा : रेल मंत्रालय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुनर्विकास के दौरान बंद नहीं होगा : रेल मंत्रालय

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुनर्विकास के दौरान बंद नहीं होगा : रेल मंत्रालय

नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को पुनर्विकास के दौरान बंद नहीं किया जाएगा।

रेल मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि मीडिया के कुछ वर्गों ने इस आशय का समाचार दिया है कि पुनर्विकास कार्य के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को इस साल के अंत तक बंद कर दिया जाएगा। इसलिए इस बारे में आम जनता को जागरूक करना जरूरी हो गया है।मंत्रालय ने अपने ताजा बयान में ऐलान किया है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन कभी बंद नहीं होगा।

बयान के अनुसार जब किसी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास होता है तो आवश्यकतानुसार कुछ ट्रेनों को डायवर्ट अथवा रेगुलेट किया जाता है। ट्रेनों के ऐसे परिवर्तन और विनियमों के बारे में जानकारी पहले ही सार्वजनिक कर दी जाती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें