मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:35 · नई दिल्ली संस्करण

लीजेंड्स लीग क्रिकेट की शुरुआत 10 मार्च से, पहले मैच में इंडियंस महाराजा का सामना एशिया लायंस से

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लीजेंड्स लीग क्रिकेट की शुरुआत 10 मार्च से, पहले मैच में इंडियंस महाराजा का सामना एशिया लायंस से

नई दिल्ली, 23 फ़रवरी । लीजेंड्स लीग क्रिकेट ने 10 मार्च से 20 मार्च 2023 तक दोहा, कतर में खेले जाने वाले एलएलसी मास्टर्स के पूर्ण कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। एलएलसी मास्टर्स के सभी मैच एशियन टाउन क्रिकेट स्टेडियम, दोहा, कतर में खेले जाएंगे।

लीग का पहला मैच इंडियंस महाराजा और एशिया लायंस के बीच खेला जाएगा। कुल मिलाकर,लीग में आठ मैच खेले जाएंगे। सभी मैच एक ही स्थान पर निर्धारित हैं।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सह-संस्थापक और सीईओ रमन रहेजा ने कहा, "लेजेंड्स लीग क्रिकेट मास्टर्स का पिछला सीजन काफी सफल रहा था। हमें पहले सीज़न के लिए प्रशंसकों से दिल खोलकर प्रतिक्रिया मिली। हम अपने दर्शकों के लिए इसे एक शानदार अनुभव बनाने की उम्मीद करते हैं। कोविड प्रतिबंधों के बावजूद, पहले सीज़न के दौरान हमारे पास 250 मिलियन से अधिक दर्शक थे और हम इस वर्ष दुनिया भर के प्रशंसकों से विनम्र प्रतिक्रिया की उम्मीद कर रहे हैं। लीग में 12 से अधिक देशों के दिग्गज भाग ले रहे हैं और पूरे टूर्नामेंट में 8 दिनों से अधिक समय तक एक ही स्थान पर 70 से अधिक दिग्गज क्रिकेटर खेलते नजर आएंगे।"

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के आयुक्त रवि शास्त्री ने कहा, “हम अपने प्रशंसकों के लिए उनके पसंदीदा दिग्गजों से कुछ बेहतरीन क्रिकेट के साथ यादें वापस लाने की उम्मीद करते हैं। मैं एलएलसी मास्टर्स खिताब के लिए दिग्गजों की लड़ाई देखने का इंतजार कर रहा हूं।”

राष्ट्रीय सागर

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें