मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:33 · नई दिल्ली संस्करण

लीजेंड्स लीग क्रिकेट में हिस्सा लेंगे हाशिम अमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लीजेंड्स लीग क्रिकेट में हिस्सा लेंगे हाशिम अमला

नई दिल्ली, 24 फ़रवरी । दोहा में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला दोहा में होने वाले आगामी लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) मास्टर्स में हिस्सा लेंगे। अमला ने 18 जनवरी, 2023 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था।

हाशिम दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने विभिन्न पेशेवर प्रारूपों में लगभग दो दशकों तक खेला। उन्होंने 2004-2019 तक दक्षिण अफ्रीका के लिए 124 टेस्ट, 181 एकदिनी और 44 टी 20 मैच खेले हैं और 18,672 रन बनाए हैं।

एलएलसी मास्टर्स के साथ जुड़ने पर अमला ने कहा, “मैं एलएलसी मास्टर्स का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं। यह खेल के दिग्गजों के साथ खेलने में मजेदार होने जा रहा है। यह एक अच्छी पहल है।”

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सह-संस्थापक और सीईओ रमन रहजा ने कहा, "खिलाड़ियों का पूल हर एक दिन बढ़ रहा है, हमने खेल के इतिहास में कुछ महान क्रिकेटरों का स्वागत किया है। हमें उम्मीद है कि वह अपने प्रशंसकों को कुछ महान क्रिकेट के साथ मंत्रमुग्ध कर देंगे। ”

एलएलसी मास्टर्स के लिए पुष्टि किए गए खिलाड़ियों की सूची में आरोन फिंच, इरफान पठान, शोएब अख्तर, क्रिस गेल, एस श्रीसंत, अब्दुल रज़ाक और इसुरु उडाना जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें