मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:38 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर : आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती मामले में अजीजी स्कूल के संचालक और प्रिंसिपल सहित चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बलरामपुर : आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती मामले में अजीजी स्कूल के संचालक और प्रिंसिपल सहित चार गिरफ्तार

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में फर्जी अंकसूची बनवाकर आंगनबाड़ी सहायिका की नौकरी हासिल करने के मामले में जिले के शंकरगढ़ पुलिस ने अजीजी पब्लिक स्कूल के संचालक और प्रिंसिपल सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बलरामपुर पुलिस से आज मंगलवार काे मिली जानकारी अनुसार, फर्जी अंकसूची तैयार कर नौकरी हासिल करने के मामले में कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने संज्ञान लिया था और जांच टीम गठित कर जांच के आदेश दिए थे। जांच में पाया गया कि, सभी चारों आरोपितों ने अजीजी स्कूल से फर्जी कक्षा आठवीं की अंकसूची तैयार कर आंगनबाड़ी सहायिका की नौकरी हासिल की थी। जांच टीम ने शंकरगढ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीते सोमवार को सभी चार आंगनबाड़ी सहायिकाओ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस की जांच में समसुद्दीन अंसारी (उम्र 50 वर्ष) अजीजी स्कूल का संचालक, आबिद अंसारी (उम्र 22 वर्ष) अजीजी स्कूल का प्रिंसिपल, उमाशंकर पैकरा (उम्र 30 वर्ष) पूर्व में गिरफ्तार आंगनबाड़ी सहायिका सुशीला पैकरा का पति, शिवनारायण रवि (उम्र 30 वर्ष) सभी शंकरगढ़ निवासी प्रकरण में संलिप्त पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब तक इस मामले में पुलिस ने आठ आरोपितों को जेल दाखिल कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें