मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:38 · नई दिल्ली संस्करण

विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में लगी आग, तीन एसी बोगियां जलीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में लगी आग, तीन एसी बोगियां जलीं

विशाखापत्तनम,। छत्तीसगढ़ के कोरबा से विशाखापत्तनम पहुंची एक्सप्रेस

ट्रेन (18517) के डिब्बों में आग लग गई। प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर हुई इस घटना

में तीन एसी बोगियां जल गईं लेकिन जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। दमकल

की चार गाड़ियों ने आग बुझाई। जली हुई बोगियों को ट्रेन से अलग करके

हटाया जा रहा है।

रेलवे अधिकारियों ने प्रारंभिक तौर पर पुष्टि की

है कि यह हादसा आज सुबह 10 बजे बी-7 बोगी के टॉयलेट में शॉर्ट सर्किट की

वजह से हुआ। इससे बी-7 बोगी पूरी तरह जल गयी, जबकि बी-6 और एम-1 बोगी आंशिक

रूप से जली है। घटना के वक्त ट्रेन में कोई यात्री नहीं था, इसलिए बड़ा

हादसा टल गया। रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए

कदम उठाए। ट्रेन में आग लगने की घटना को लेकर गृह मंत्री अनिता ने डीआरएम

से फोन पर बात करके हादसे की विस्तृत जानकारी ली।

विशाखापत्तनम की

ज्वाइंट सीपी फकीरप्पा ने बताया कि आग लगने की घटना में कोई जानमाल का

नुकसान नहीं हुआ है, क्योंकि सभी यात्री ट्रेन से उतर गये थे। उन्होंने

बताया कि तुरंत रेलवे स्टाफ और पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। दमकल की चार

गाड़ियों ने आग बुझाई। जली हुई बोगियों को ट्रेन से अलग करके हटाया जा रहा

है। फकीरप्पा ने बताया कि रेलवे स्टाफ आग लगने की घटना की जांच कर रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें