मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:34 · नई दिल्ली संस्करण

हैरी ब्रुक और जो रुट के नाबाद शतकों की बदौलत इंग्लैंड की मजबूत शुरुआत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हैरी ब्रुक और जो रुट के नाबाद शतकों की बदौलत इंग्लैंड की मजबूत शुरुआत

वेलिंगटन, 24 फ़रवरी । हैरी ब्रुक (नाबाद 184) और जो रुट (नाबाद 101) के बेहतरीन नाबाद शतकीय पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने यहां खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने पर 3 विकेट पर 315 रन बना लिए हैं।

इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और केवल 21 रनों के स्कोर पर जैक क्राउली (02), बेन डकेट (09) और ऑली पोप (10) पवेलियन लौट गए। क्राउली और पोप को मैट हेनरी ने और डकेट को टिम साउदी ने पवेलियन की राह दिखाई।

तीन विकेट जल्दी गिर जाने के बाद ब्रुक और जो रुट ने कीवी गेंदबाजों की जमकर धुलाई की और उन्हें विकेट के लिए तरसा दिया, दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 294 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दिन का खेल समाप्त होने पर ब्रुक 169 गेंदों पर 24 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत 184 और रुट 182 गेंदों पर 7 चौकों की बदौलत 101 रन बनाकर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने 2 और टिम साउदी ने 1 विकेट लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें