मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:34 · नई दिल्ली संस्करण

ऐतिहासिक कोलकाता डर्बी में फिर से भिड़ेंगे ईस्ट बंगाल एफसी और एटीके मोहन बागान

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

ऐतिहासिक कोलकाता डर्बी में फिर से भिड़ेंगे ईस्ट बंगाल एफसी और एटीके मोहन बागानकोलकाता, 25 फ़रवरी । हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2022-23 की दूसरी व अंतिम कोलकाता डर्बी का रोमांच फुटबॉल प्रेमी महसूस करेंगे, जब वे ईस्ट बंगाल एफसी और एटीके मोहन बागान की भिड़ंत देखने के लिए शनिवार शाम को विवेकानंद युबा भारती क्रीड़ांगन में पहुंचेंगे। मैरिनर्स के पास इस मुकाबले में जीत से शीर्ष चार में अपनी जगह पक्की करने का मौका होगा। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि एटीके मोहन बागान को शुरुआती प्लेऑफ नॉकआउट दौर में घरेलू मैदान पर खेलने का लाभ मिलेगा। वहीं, टॉर्च बियरर्स मुकाबला जीतकर जमशेदपुर एफसी से नौवां स्थान फिर से हासिल कर लेंगे।अब सीजन अपने समापन के करीब आ रहा है, ऐसे में ईस्ट बंगाल एफसी यथासंभव ऊंचे स्थान पर पहुंचना चाहेगी। हेड कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन के टॉर्च बियरर्स ने अपने पिछले चार हीरो आईएसएल मैचों में से केवल एक में हार का सामना किया है और वो हार लगभग दो सप्ताह पहले चेन्नइयन एफसी के खिलाफ आई थी।ईस्ट बंगाल एफसी ने पिछले हफ्ते मुम्बई सिटी एफसी की दूसरे दर्जे की टीम को उसके घर पर 1-0 से हराया था। उस जीत के साथ ही ईस्ट बंगाल एफसी इस सीजन में मुम्बई फुटबॉल एरिना में मैच से पूरे तीन अंक हासिल करने वाली एकमात्र टीम बन गई। स्ट्राइकर क्लिटन सिल्वा ने अब तक 12 गोल किए हैं। ब्राजीलियाई इस सीजन में गोल्डन बूट की दौड़ में डिएगो मौरिसियो के बराबर हैं।हेड कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने कहा, “हम इस मुकाबले के लिए यथासंभव तैयार हैं। हमें पिछले हफ्ते मुम्बई के खिलाफ शानदार परिणाम मिला था, जहां हमने उनको घर में अपराजित रहने के सिलसिले को तोड़ा और उन्हें गोल करने से भी रोका।” उन्होंने कहा, “हमने अच्छा खेला, पिछले हफ्ते यह हमारे लिए एक अच्छा दिन था। हम अगले मैच से पहले आश्वस्त हैं और पूरे तीनों अंकों के लिए लड़ेंगे।”एटीके मोहन बागान के लिए अपनी हालिया फॉर्म चिंता का विषय रही है। मैरिनर्स ने अपने पिछले चार हीरो आईएसएल मैचों में से केवल एक जीता है। हालांकि, वो जीत पिछले हफ्ते केरल ब्लास्टर्स एफसी के खिलाफ आई थी, जो शीर्ष चार स्थान के लिए प्रत्यक्ष प्रतिद्वंद्वी हैं। मैरिनर्स के मुख्य कोच जुआन फेरांडो दो महीने से अधिक समय के बाद लीग में पहली बार लगातार दो मैच जीतने पर अपनी नजर गड़ाए हुए होंगे।पिछले मैच में एटीके मोहन बागान ने एक गोल से पिछड़ने के बाद ब्लास्टर्स को 2-1 से मात दी थी। इस सीजन में अब तक आठ गोल कर चुके दिमित्री पेट्राटोस ने सातवीं बार सहायता प्रदान की, जब उन्होंने कार्ल मैकहग के दो गोलों में से पहले के लिए अवसर बनाया था। मनवीर सिंह ने आयरिश मिडफील्डर के लिए दूसरे गोल में सहायता प्रदान की थी और इसके साथ ही वह अब इस सीजन में क्लब में तीसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।मैरिनर्स के मुख्य कोच जुआन फेरांडो ने कहा, “हमारा ध्यान मैच जीतने और तीन अंक हासिल करने पर केंद्रित है। हम तीसरे और चौथे स्थान के बारे में नहीं सोच रहे हैं।” उन्होंने कहा, “हमारे लिए यह महत्वपूर्ण नहीं है कि कौन टीम के लिए गोल करता है। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण पहलू खाली स्पेस को नियंत्रित करना है, जब हम हमला करते हैं और बचाव करते करते हैं। क्लब के साथ काम करने वाले सभी खिलाड़ी टीम के लिए अच्छे हैं।”परिणाम के मामले में कोलकाता डर्बी हीरो आईएसएल में अब तक एकतरफा रही है क्योंकि एटीके मोहन बागान ने ईस्ट बंगाल एफसी के खिलाफ पिछले सभी पांच मुकाबलों में जीत हासिल की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें