मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस ने हरियाणा से 8 प्रत्याशियों का किया ऐलान -दीपेंद्र हुड्डा और कुमारी शैलजा को भी मिला टिकट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांग्रेस ने हरियाणा से 8 प्रत्याशियों का किया ऐलान  -दीपेंद्र हुड्डा और कुमारी शैलजा को भी मिला टिकट

कांग्रेस ने हरियाणा से 8 प्रत्याशियों का किया ऐलान

-दीपेंद्र हुड्डा और कुमारी शैलजा को भी मिला टिकट

नई दिल्ली।कांग्रेस ने गुरुवार को हरियाणा के लिए अपने 8 लोकसभा उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा का नाम भी शामिल है। आइए जानते हैं कि कांग्रेस की हरियाणा लिस्ट में किन नेताओं के नाम शामिल हैं।लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि, विभिन्न दल अब भी कई राज्यों में अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार की रात कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा की 8 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों की लिस्ट में कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा का भी नाम शामिल है। आइए जानते हैं कि कांग्रेस ने किस नेता को किस सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से 8 पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। कांग्रेस ने सिरसा से कुमारी शैलजा को टिकट दिया है। वहीं, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा अंबाला से वरुण चौधरी, हिसार से जय प्रकाश, करनाल से दिव्यांशु बुद्धिराजा, सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी, भीवानी-महेंद्रगढ़ से राव दन सिंह, फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप को लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें