मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में गरज - चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में गरज - चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी

रायपुर। मौसम विभाग ने आज (सोमवार ) छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, सरगुजा, रायगढ़, बलौदा बाजार, नारायणपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा सहित 16 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आज हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले एक से दो दिनों में छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है।मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा भटिंडा, फातिमाबाद, पिलानी, अजमेर, दीसा, भुज से होकर गुजर रही है। वहीं उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण, जो औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, बना हुआ है। इसके प्रभाव से 25 सितंबर के आसपास पूर्वी मध्य और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, इसके 26 सितंबर के आसपास दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से दूर उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब में बदलने की प्रबल संभावना है।मौसम विभाग ने बताया कि, प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून जाते-जाते जमकर तांडव मचा सकता है और तेज बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दो दिनों तक प्रदेश के बलरामपुर-सरगुजा, कोरिया, जशपुर, सूरजपुर, कबीरधाम, राजनांदगांव, कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी और बेमेतरा जिलों में बिजली गिरने का खतरा है। ऐसे में मौसम विभाग ने जनता से अपील की है कि, बिना किसी अति आवश्यक कार्य के घर से ना निकले। मौसम विभाग ने आगे कहा कि, जो भी लोग बाहर है वो बारिश होने और बिजली कड़कने पर किसी खुले स्थान पर ना रहे।प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई।राजनांदगांव जिले में सर्वाधिक वर्षा 60.0 मिमी दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें