मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर में आज से 'राडा ऑटो एक्सपो 2026', रोड टैक्स में मिलेगी 50प्रतिशत की छूट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रायपुर में आज से 'राडा ऑटो एक्सपो 2026',  रोड टैक्स में मिलेगी 50प्रतिशत की छूट

-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे 21 को एक्सपो का भव्य शुभारंभरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के श्री राम बिजनेस पार्क में आज मंगलवार 20 जनवरी से 17 दिवसीय भव्य ऑटोमोबाइल महाकुंभ शुरू होगा जो कि 5 फरवरी तक चलेगा। एक्सपो में रोड टैक्स पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके साथ ही डीलर्स और कंपनियों ने भी अपनी ओर से आकर्षक ऑफर पेश किए हैं।राडा ऑटो एक्सपो 2026 का औपचारिक और भव्य उद्घाटन 21 जनवरी 2026 को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा संपन्न होगा। इस गौरवशाली अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी और परिवाहन मंत्री केदार कश्यप की उपस्थिति रहेगी। साथ ही राज्य के कई अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की भी इस उद्घाटन समारोह में मौजूदगी रहेगी।छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग द्वारा दी गई सौगात के तहत राडा ऑटो एक्सपो-2026 में ऑटो एक्सपो ग्राउंड से खरीदी गई हर गाड़ी पर आर.टी.ओ. लाइफटाइम टैक्स में 50% की छूट मिलेगी। सरकार का यह कदम मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए अपने सपनों की कार या दुपहिया वाहन खरीदने के अवसर को और भी सुलभ देगा। राडा ने इस अभूतपूर्व निर्णय को ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए गेम चेंजर करार दिया है।राडा के अध्यक्ष रविंद्र भसीन और वरिष्ठ पदाधिकारियों अमर पारवानी ने बताया कि एक ही छत के नीचे बुकिंग, फाइनेंस, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन से लेकर सभी सुविधाएं मिलेंगी। एक्सपो में 300 से ज्यादा स्टॉल लगाए जा रहे हैं।एक्सपो में देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों के नवीनतम मॉडल, लक्जरी गाड़ियां और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की एक श्रृंखला यहां प्रदर्शित की जाएगी। ग्राहकों को एक ही पर सभी ब्रांड्स की तुलना करने का मौका मिलेगा।राडा के पदाधिकारियों ने बताया कि एक्सपो स्थल पर आरटीओ का स्टॉल भी लगेगा। आरटीओ की टीम मौजूद रहेगी और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद मौके पर ही वाहनों का पंजीयन करेगी। वाहन एचएसआरपी प्लेट लगकर निकलेंगे। राडा पदाधिकारियों ने बताया कि एचएसआरपी लगाने के लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।राडा ऑटो एक्सपो 2026 में हर दिन नए-नए वाहनों की लॉन्चिंग होगी और गीत-संगीत का नया आकर्षण देखने को मिलेगा। ग्राहकों के मनोरंजन के लिए खास इवेंट के अलावा खान-पान के लिए स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं।राडा ऑटो एक्सपो 2025 में 29,000 से अधिक वाहनों की बिक्री हुई थी, जिससे सरकार को 800 करोड़ रुपये से अधिक का भारी-भरकम राजस्व प्राप्त हुआ था। राडा ऑटो एक्सपो 2026 में 50 हजार वाहनों की बिक्री का लक्ष्य रखा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें