मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के दर्रीटोला रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे पलटे, रेल मार्ग अवरुद्ध

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के दर्रीटोला रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे पलटे, रेल मार्ग अवरुद्ध

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी जिले) में आज जहाँ कोयले से लदी एक मालगाड़ी के दो डिब्बे अचानक पटरी से उतरकर पलट गए। यह घटना नागपुर चौकी क्षेत्र में हुई, जिसके कारण रेल मार्ग पर तीनों लाइनें पूरी तरह अवरुद्ध हो गईं। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।यह हादसा एमसीबी जिले के दर्रीटोला रेलवे स्टेशन के पास दोपहर लगभग शनिवार दोपहर 12 किलोमीटर 952/17 से 952/19 के बीच लाइन नंबर 4 पर नागपुर चौकी क्षेत्र में हुई। इस हादसे के परिणामस्वरूप रेल यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। रेलवे प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।रेलवे अधिकारियों के अनुसार मालगाड़ी (नंबर एसजीएनई 125)दर्रीटोला से टाइगर हिल्स की ओर जा रही थी। डिब्बे पलटने के कारण रेल मार्ग की तीनों लाइनें पूरी तरह अवरुद्ध हो गई हैं। पटरी से उतरे डिब्बों में कोयला भरा हुआ था, जो ट्रैक पर बिखर गया है। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। मालगाड़ी के डिब्बों के पलटने से रेल पटरियों को काफी नुकसान पहुंचा है।घटना के तुरंत बाद, प्रभावित लाइन पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। मलबे को हटाने और पटरियों की मरम्मत के लिए विशेष टीमों को मौके पर भेजा गया है। इस कारण कई यात्री ट्रेनें और मालगाड़ियां अपने गंतव्य से पहले ही रोक दी गई हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ने वैकल्पिक मार्गों से ट्रेनों को चलाने की व्यवस्था की है, लेकिन इसमें भी समय लग रहा है।रेल मंत्रालय ने इस दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में किसी तकनीकी खराबी या मानवी भूल की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के असल कारणों का पता चल पाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है और उन्हें किसी भी असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। वर्तमान में रेलवे की तकनीकी टीम और अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और ट्रैक को साफ कर परिचालन बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें