मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई में आज भाजपा का राष्ट्रीय प्रशिक्षण ,छत्तीसगढ़ से 28 सदस्यीय दल होगा शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुंबई में आज भाजपा का राष्ट्रीय प्रशिक्षण ,छत्तीसगढ़ से 28 सदस्यीय दल होगा शामिल

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम आज मंगलवार काे मुम्बई में हाेने जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ के कई बड़े नेता हिस्सा लेंगे, इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में पार्टी नेता सोमवार की देर रात काे मुम्बई रवाना हुए। इस 28 सदस्यीय दल में पार्टी पदाधिकारी, प्रवक्ता, जनप्रतिनिधि शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि कार्यशाला में प्रशिक्षण लेकर लौटने के बाद पार्टी नेता प्रदेशभर में होने वाली कार्यशालाओं में पार्टी की मण्डल व जिलास्तरीय कार्यशालाओं में मार्गदर्शन करेंगे।

इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में छत्तीसगढ़ से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही, पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय एवं सुश्री लता उसेंडी भी इस सत्र का हिस्सा बनेंगीं। कार्यशाला में विभिन्न 'प्रांतीय प्रशिक्षण टोली' और 'विषय प्रमुख' अलग-अलग सत्रों के माध्यम से संगठनात्मक मजबूती और विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे।इस 28 सदस्यीय दल में प्रदेश प्रदेश महामंत्री द्वय यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मारकण्डेय ,छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक , नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सीजीएमसीसी अध्यक्ष दीपक मस्हके, हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन अनुराग सिंहदेव ,खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही मुख्य प्रवक्ता व सांसद संतोष पांडेय,पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, सहित सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी, प्रशिक्षण अभियान संयोजक डॉ. अवधेश जैन,प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, शताब्दी पाण्डेय, टेकेश्वर जैन, शिवनारायण पाण्डेय, आई सेल संयोजक सुनील पिल्लई, सोमेश पाण्डेय शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें