मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने भारत के बारे में कही ये बड़ी बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने भारत के बारे में कही ये बड़ी बात

बांग्लादेश में इस समय मतदान हो रहा है। मौजूदा प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मतदान करने के बाद एक सवाल के जवाब में भारत की तरीफ की है। शेख हसीना ने भारत की जमकर तारीफ करते हुए सच्चा दोस्त कहा है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री और अवामी लीग नेता शेख हसीना ने राजधानी ढाका में अपना वोट डाला। सुबह 8 बजे मतदान केंद्र खुलने के ठीक बाद हसीना ने मतदान किया। मतदान के बाद भारत के सवाल पर हसीना ने कहा, भारत हमारा भरोसेमंद दोस्त है। हमारे मुक्ति संग्राम के दौरान उन्होंने हमारा समर्थन किया। 1975 के बाद जब हमने अपना पूरा परिवार खो दिया तो उन्होंने हमें आश्रय दिया। इसलिए भारत के लोगों को हमारी बहुत शुभकामनाएं हैं।

बता दें कि बांग्लादेश में 300 सीटों के लिए करीब 12 करोड़ मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। मतदान के तुरंत बाद रविवार शाम को गिनती शुरू हो जाएगी और सोमवार सुबह नतीजे आ जाएंगे। मतदाता 300 सीधे निर्वाचित संसदीय सीटों के लिए लगभग 2,000 उम्मीदवारों में से चुनेंगे। इसमें 436 स्वतंत्र उम्मीदवार हैं, जो 2001 के बाद से सबसे अधिक है। हालांकि बीएनपी का कहना है कि अवामी लीग ने चुनाव को विश्वसनीय बनाने की कोशिश करने के लिए स्वतंत्र उम्मीदवारों के रूप में डमी उम्मीदवारों को खड़ा किया है।

बांग्लादेश में नई सरकार चुनने के लिए आज, 7 जनवरी को मतदान हो रहा है। देश में 12वें आम चुनाव के लिए आज करीब 12 करोड़ मतदाता वोट डाल रहे हैं। सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। मौजूदा प्रधानमंत्री शेख हसीना 2009 से बांग्लादेश की सत्ता में हैं। वह लगातार चौथी बार पीएम बनने की लड़ाई लड़ रही हैं। पूर्व पीएम खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी ने इस चुनाव का बहिष्कार किया है। कार्यवाहक सरकार में चुनाव कराने की मांग ना माने जाने की वजह से मुख्य विपक्षी दल बीएनपी इस इलेक्शन का बहिष्कार कर रहा है। इससे माना जा रहा है कि शेख हसीना के लिए रास्ता काफी आसान हो गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें