मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:33 · नई दिल्ली संस्करण

ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेट इतिहास में जीता अपना 21वां आईसीसी खिताब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेट इतिहास में जीता अपना 21वां आईसीसी खिताब

नई दिल्ली, 27 फ़रवरी । ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 19 रन से हराकर आईसीसी टी-20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। खिताबी मुकाबले में, टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 156 रन बनाए,जवाब मे दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट पर 137 रन ही बना सकी और 19 रनों से मैच हार गई।

यह छठी बार है,जब ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने टी-20 विश्व कप का खिताब जीता है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया का यह 21वां आईसीसी खिताब है।

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने जीते 13 आईसीसी विश्व कप खिताब

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने 1978, 1982, 1988, 1997, 2005, 2013 और 2022 में सात बार 50 ओवर के विश्व कप पर कब्जा किया है। इसके अलावा टीम ने 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और अब 2023 में छह टी20 विश्व कप खिताब पर भी कब्जा किया है।

ऑस्ट्रेलियाई पुरूष टीम ने जीते आठ आईसीसी खिताब

ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम को भी काफी सफलता मिली है। इसने 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में पांच बार 50 ओवर का विश्व कप जीता है, साथ ही 2021 में अपना एकमात्र आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप खिताब भी जीता है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम ने 2006 और 2009 में दो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खिताब भी जीते हैं। ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें