मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:34 · नई दिल्ली संस्करण

3 वेटरन डबल विकेट क्रिकेट चैंपियनशिप 27 से,देशभर के वेटरन क्रिकेटर जुटेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

3 वेटरन डबल विकेट क्रिकेट चैंपियनशिप 27 से,देशभर के वेटरन क्रिकेटर जुटेंगे

गाजियाबाद, 25 फरवरी । 27 फरवरी से पांच फरवरी तक दिल्ली से सटे गाजियाबाद पूरी तरह से क्रिकेट के रंग में रंगा होगा। बीवीसीआई (बोर्ड फॉर वेटरन क्रिकेट इन इंडिया) के तत्वावधान में 3 वेटरन डबल विकेट क्रिकेट चैंपियनशिप होगी जिसमें पूरे देश के खिलाड़ी शामिल होंगे।

बीवीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष एवं नार्थ जोन के उपाध्यक्ष प्रवीण त्यागी ने वीवीआईपी जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मीडिया को बताया कि 27 फरवरी से पांच मार्च तक होने वाली टी-20 प्रतियोगिता में टेस्ट खिलाड़ियों के साथ ही दिलीप ट्राफी, रणजी ट्राफी समेत अन्य टूर्नामेंट में खेल चुके खिलाड़ी शामिल होंगे। इनमें ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन्हें चाहे टेस्ट में मौका नहीं मिल सका, लेकिन वे शानदार क्रिकेटर हैं। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को उद्घाटन पर 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव, मदन लाल, दिलीप वेंगसरकर, मनोज प्रभाकर, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, प्रवीण कुमार, मोहम्मद कैफ, शैफाली बग्गा समेत अन्य क्रिकेटर मौजूद रहेंगे।

प्रवीण त्यागी ने बताया कि इस टूर्नामेंट में देशभर की एक 96 टीमें भाग लेंगी। इनमें 192 खिलाड़ी होंगे। हर टीम में दो खिलाड़ी होंगे। डबल विकेट के नियमों के अनुसार हर टीम तीन ओवर खेलेगी। यदि कोई खिलाड़ी आऊट होता है तब भी वह बाहर नहीं आयेगा। आऊट होने पर 8 रन माइनस हो जायेंगे। हर टीम गेंदबाजी एवं बल्लेबाजी करेगी, लेकिन क्षेत्ररक्षण वीवीआई एकेडमी के क्रिकेटर और स्थानीय खिलाड़ी करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी मैचों का वीवीआईपी यू ट्यूब न्यूज चैनल पर सीधा प्रसारण होगा। मैच के उद्धाटन और समापन पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा।

आयोजन का जिम्मा संभाल रही उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने बताया कि जो खिलाड़ी टी- 3 टूर्नामेंट खेलेंगे। वही अक्टूबर में देहरादून में होने वाली इंडियन वेटरन लीग का हिस्सा होंगे। उन्होंने बताया कि यह गाजियाबाद के क्रिकेट प्रेमियों का सौभाग्य है कि इतना महत्वपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट गाजियाबाद के वीवीआईपी स्टेडियम में हो रहा है। इन खिलाड़ियों में जो अच्छा खेलेगा उसे लीग की फ्रेंचाइजी भी खरीद सकेगी। इसकी बोली का बेस प्राइज 50 हजार रुपये से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के रहने- सहने और आने जाने के लिए विशेष प्रबंध किये गये हैं जो उच्च कोटि के होंगे।इस मौके पर मुख्य रूप से दीपक त्यागी, गणेश शर्मा, मनोज अहलावत समेत अन्य लोग मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें