मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:37 · नई दिल्ली संस्करण

ओबेद मैककॉय ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपनी मां को किया समर्पित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बासेटरे। भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 6 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालेतेज गेंदबाज ओबेद मैककॉय ने अपना मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपनी मां को समर्पित किया।ओबेद मैककॉय के छह विकेट के बाद ब्रैंडन किंग की 68 रनों की तेज पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत को 5 विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है।मैककॉय ने मैच के बाद कहा, "यह मेरी माँ के लिए है। वह बीमार है और उसने मुझे एक बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए प्रेरित किया है। पहली गेंद के विकेट ने बल्लेबाजों पर दबाव डाला। मैं हमेशा पावरप्ले में विकेटों की तलाश करता हूं। मैं साफ दिमाग के साथ गया था। पिछले मैच में मैं थोड़ा ज्यादा सोच रहा था। यह मुझे एक चुनौती देता है और मैं सभी अनुभवों और चुनौतियों के लिए अपना मां का आभारी हूं।"वेस्टइंडीज और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। भारतीय टीम 19.4 ओवर में 138 पर सिमट गई। भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने 24, हार्दिक पांड्या ने 31 और रवींद्र जडेजा ने 27 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से ओबेद मैककॉय ने 6, जेसन होल्डर ने दो व अल्जारी जोसेफ और अकील हुसैन ने 1-1 विकेट लियाजवाब में वेस्टइंडीज ने ब्रैंडन किंग के 68 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी और डेवोन थॉमस के 19 गेंदों पर बनाए गए तेज 31 रनों की बदौलत 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, हार्दिक पांड्या और आवेश खान ने 1-1 विकेट लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें