देश
PM Modi का बड़ा तोहफा: लद्दाख तक पहुंचना हुआ आसान, सेना को भी मिलेगी ताकत!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लद्दाख को 3,350 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स की सौगात दी। पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इसमें सबसे अहम 298 KM लंबी निमू-पदुम-दारचा सड़क है, जो लद्दाख को साल भर देश से जोड़ेगी। इससे मनाली-लेह की दूरी आधी हो जाएगी और सेना को भी मदद मिलेगी। इसके अलावा 50 नए 4G टावर, सोलर पावर प्लांट और सिंधु नदी पर 3 पुलों का भी उद्घाटन किया गया।

