टेक
Elon Musk के आरोपों पर सरकार का करारा जवाब, बोली- Satcom के लिए सबके लिए एक जैसे नियम...
एलन मस्क ने आरोप लगाया था कि भारत में कुछ बड़े कारोबारी उनकी Starlink सेवा को रोक रहे हैं। इस पर टेलीकॉम मंत्रालय ने कहा कि भारत में सभी कंपनियों के लिए एक समान, गैर-भेदभावपूर्ण नियम हैं। आरोप बेबुनियाद है। सरकार ने Starlink, Jio Satcom और OneWeb को लाइसेंस दिया है, लेकिन सिक्योरिटी और स्पेक्ट्रम क्लीयरेंस अभी बाकी है।

