बिहार
अनंत सिंह की बेटी की शादी में नहीं आएगी रुकावट, सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाई डेडलाइन, जानिए कब होगा सरेंडर
मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दुलार चंद यादव हत्याकांड में उन्हें 1 दिसंबर की जगह अब 4 दिसंबर 2026 तक सरेंडर करना होगा। अनंत सिंह के वकील ने दलील दी थी कि 25 नवंबर को उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी है। कोर्ट ने इसे स्वीकार करते हुए डेडलाइन 3 दिन बढ़ा दी। अब अनंत सिंह बेटी की शादी और बेटे के जनेऊ में शामिल हो सकेंगे। इसके बाद उन्हें जांच अधिकारी या कोर्ट के सामने सरेंडर करना होगा।


