धर्म
11 अक्टूबर से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और 9 दिन का कैलेंडर
Shardiya Navratri 2026 इस साल 11 अक्टूबर रविवार से शुरू होकर 19 अक्टूबर तक चलेगी, 20 अक्टूबर को दशहरा है। पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है। कलश स्थापना मुहूर्त: 11 अक्टूबर को घटस्थापना होगी। प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर रात 9:19 से शुरू होगी। शुभ मुहूर्त: सुबह 06:19 से 10:12 बजे तक (3 घंटे 52 मिनट) मुख्य मुहूर्त है। विकल्प के तौर पर अभिजीत मुहूर्त 11:44 से 12:31 तक भी उत्तम है। राहुकाल शाम 4:29 से 5:56 तक से बचें।

