दिल्ली
Karwa Chauth 2026: CM रेखा गुप्ता ने आवास पर की पूजा, महिलाओं को दी बधाई
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सरकारी आवास पर परिवार के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया। लाल साड़ी और सोलह श्रृंगार में उन्होंने पति मनीष गुप्ता के साथ पूजा की और चांद देखकर व्रत तोड़ा। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर सभी महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति और पति-पत्नी के अटूट प्रेम का प्रतीक है। सीएम आवास पर इस दौरान उत्सव का माहौल रहा।

