उत्तर प्रदेश
योगी सरकार ने दिया दिवाली का सबसे बड़ा तोहफा, 285 कर्मचारियों की हुई पदोन्नति, परिवारों में जश्न
दीपावली से पहले योगी सरकार ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राजस्व परिषद ने 206 लेखपाल और 79 संग्रह अमीन, कुल 285 कर्मचारियों को राजस्व निरीक्षक के पद पर प्रमोट किया है। राजस्व परिषद के चेयरमैन बीएल मीणा ने बताया कि पदोन्नति प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा किया गया है। लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों में खुशी की लहर है। अब उन्हें नया पद, बढ़ा वेतन और ज्यादा जिम्मेदारी मिलेगी।

