धर्म
Sharad Purnima 2026 : 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा, रेवती नक्षत्र में होगी लक्ष्मी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त
2026 में शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर, रविवार को है। पूर्णिमा तिथि 25 अक्टूबर सुबह 11:55 से 26 अक्टूबर सुबह 09:41 तक रहेगी। इस दिन रेवती और अश्विनी नक्षत्र के साथ हर्षण योग, वज्र योग और सर्वार्थ सिद्धि योग (शाम 07:22 से) का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस शुभ योग में खीर को चांदनी में रखकर प्रसाद ग्रहण करें, मां लक्ष्मी का कोजागरी पूजन, चंद्रमा को अर्घ्य और जागरण करने से धन, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

