दिल्ली
मिंटो ब्रिज से निकला INDIA ब्लॉक का मार्च, खुली बस में दिखी विपक्षी एकता
INDIA ब्लॉक के नेताओं ने आज दिल्ली में मिंटो ब्रिज से विरोध मार्च शुरू किया। विपक्षी दल के बड़े नेता खुली बस में सवार होकर जंतर-मंतर की ओर जा रहे हैं। बस पर कांग्रेस, AAP, सपा, TMC सहित कई दलों के नेता मौजूद हैं। नेताओं का कहना है कि यह मार्च लोकतंत्र बचाने और महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों के खिलाफ है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और रूट पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

