दिल्ली
राहुल के आरोपों पर सरकार का करारा जवाब, सीतारमण बोलीं- टाटा देश की शान है, भारतीय कारोबार खिलौना नहीं...
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 'टाटा को आपराधिक तरीके से बर्बाद किया जा रहा है और कोई कारोबारी बोलने की हिम्मत नहीं कर रहा। भारतीय कारोबार मोदी-शाह का खिलौना नहीं है।' इस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हर मुद्दे पर राजनीति न करें। यह टाटा का आंतरिक कॉर्पोरेट मामला है, सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं। टाटा देश की शान है, इसे राजनीतिक खिलौना न बनाएं।

