टेक
Netflix ने चलाई कैंची, 1000 लोगों को निकाला, जानें वजह
Netflix ने बड़ा फैसला लेते हुए करीब 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। यह कंपनी के कुल कर्मचारियों का 6% है और 2022 के बाद सबसे बड़ी छंटनी है। कंपनी के Co-CEO टेड सारंडोस और ग्रेग पीटर्स ने स्टाफ को भेजे मेमो में इसकी जानकारी दी। इस छंटनी का सबसे ज्यादा असर प्रोडक्ट, टेक और HR टीम पर पड़ेगा। कंपनी दर्शकों को बनाए रखने के लिए अब गेमिंग और लाइव इवेंट्स में निवेश कर रही है।

