अपराध
झांसी में प्यार का खूनी अंजाम: घर में घुसकर प्रेमी ने चंचल को मारी गोली, एनकाउंटर से नहीं माने मां-बाप
झांसी में 19 वर्षीय चंचल की घर में घुसकर प्रेमी कमल ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने 5 घंटे बाद मुठभेड़ में आरोपी को पकड़ा, उसके पैर में गोली लगी। माता-पिता कार्रवाई से असंतुष्ट हैं। मां सपना ने कहा, पैर में गोली से इंसाफ नहीं होगा, हत्यारे को फांसी चाहिए तभी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी। पुलिस ने फास्ट ट्रैक में सजा दिलाने का भरोसा दिया है।

