बिजनेस
टेक्सटाइल सेक्टर को सरकार का तोहफा, बिना ड्यूटी मिलेगा विदेशी कॉटन...
केंद्र सरकार ने कपड़ा उद्योग को बड़ी राहत दी है। कपास आयात पर 0% कस्टम ड्यूटी की छूट 2 महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 तक कर दी गई है। पहले यह छूट 31 अक्टूबर को खत्म हो रही थी।वित्त मंत्रालय ने 30 अक्टूबर को नोटिफिकेशन 35/2026-Customs जारी किया। 11% ड्यूटी में छूट से अमेरिका, ब्राजील से सस्ता कपास मंगाना आसान होगा, जिससे SMEs की लागत घटेगी और घरेलू कीमतों पर लगाम लगेगी।

