धर्म
कल रखा जाएगा पापांकुशा एकादशी व्रत, आज 2:11 बजे से लगेगी तिथि - जानें पूजा विधि
पापांकुशा एकादशी तिथि आज 21 अक्टूबर दोपहर 2:11 बजे से शुरू होगी, लेकिन व्रत कल 22 अक्टूबर को रखा जाएगा। पंडितों के अनुसार 21 को सूर्योदय पर दशमी है, इसलिए उदया तिथि से 22 अक्टूबर को व्रत मान्य है। तिथि 22 को दोपहर 2:47 बजे तक रहेगी। व्रत का पारण 23 अक्टूबर शुक्रवार सुबह 6:27 से 8:42 बजे के बीच होगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा से पापों से मुक्ति मिलती है।

