दिल्ली
जंतर-मंतर से ड्यूटी कर लौट रहे दिल्ली पुलिस के जवान की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम
दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल अमित की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह जंतर-मंतर पर नाइट ड्यूटी पर तैनात थे। सुबह 8 बजे ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौटते समय गुरुग्राम के मानेसर में NH-8, पटौदी रोड पर हादसा हो गया। उन्हें सिल्वर स्ट्रैक अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। वह मानेसर के बासलंबी गांव के रहने वाले थे। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

