अपराध
फोटोशूट के बहाने पुदुचेरी ले जाकर नाबालिग से शोषण, TVK नेता पर केस, 25 लाख की मांग
चेन्नई में TVK पदाधिकारी त्यागु पर 15 साल की नाबालिग से यौन शोषण का आरोप लगा है। परिवार का दावा है कि वह फोटोशूट के बहाने लड़की को पुदुचेरी ले गया और शोषण किया। शादी का भरोसा मिलने पर परिवार ने पहली शिकायत वापस ले ली थी। अब आरोप है कि त्यागु सगाई से मुकर गया और शादी के बदले 25 लाख रुपये नकद मांग रहा है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू की है, आरोपी फरार है।

