बिहार
अनंत सिंह के घर शाही जश्न की तैयारी, बेटी शिवांगी की शादी में घुड़दौड़ और थार का इनाम...
मोकामा विधायक अनंत सिंह के घर 25 नवंबर को डबल जश्न होगा। उनकी छोटी बेटी शिवांगी की शादी है और उसी दिन छोटे बेटे अभिनव का जनेऊ भी होगा। दामाद ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित बिहटा के रहने वाले हैं। वो 11 साल से अमेरिका में हैं और अटलांटा की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से MBA हैं। उनके पिता CRPF में कमांडेंट हैं। शादी लदमा गांव में होगी। 10 बीघा में पंडाल बन रहा है, मऊ से कारीगर आए हैं, विदेश से फूल मंगाए जा रहे हैं। घुड़दौड़ में थार तक इनाम की चर्चा है।

