धर्म
Ahoi Ashtami पर बन रहा रवि पुष्य योग का दुर्लभ संयोग, संतान की लंबी उम्र के लिए ऐसे करें पूजा
Ahoi Ashtami 2026 इस बार 1 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी। अष्टमी तिथि दोपहर 02:51 बजे शुरू होकर 2 नवंबर दोपहर 01:10 बजे तक रहेगी। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:36 से 06:54 बजे तक है। तारों के दर्शन शाम 05:22 बजे से होंगे। इस बार रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। माताएं संतान की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखकर अहोई माता की कथा सुनती हैं।

