राजनीति
1 करोड़ वोट कटने पर कांग्रेस मंत्री का यू-टर्न, कहा - कर्नाटक में SIR में गड़बड़ी नहीं...
कर्नाटक में SIR को लेकर कांग्रेस में दो सुर हो गए हैं। मंत्री सतीश जारकीहोली ने कहा कि राज्य में SIR सही तरीके से हुआ और 1 करोड़ नाम कटना जायज है क्योंकि वे मृत, शिफ्ट या डुप्लीकेट थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विरोध बिहार, बंगाल, महाराष्ट्र के SIR को लेकर है। BJP ने इसे कबूलनामा बताते हुए कहा कि इससे SIR की वैधता साबित होती है, जबकि प्रियांक खड़गे इसे अभी भी BJP की साजिश बता रहे हैं।

