Apple अब आपके घर को भी स्मार्ट बनाने जा रहा है। कंपनी जल्द ही एक ऐसा नया डिवाइस लॉन्च करने वाली है जो आपके पूरे घर का कंट्रोल सेंटर बन जाएगा। इसका नाम Apple Home Hub बताया जा रहा है, जिसे अंदरूनी तौर पर J490 कोडनेम दिया गया है। ये कोई आम स्पीकर नहीं, बल्कि एक स्क्वायर स्क्रीन वाला स्मार्ट डिस्प्ले होगा। रिपोर्ट के मुताबिक Apple इसके दो वर्जन ला रहा है - एक टेबल पर रखने वाला, जो आधा कटा हुआ HomePod mini जैसा दिखेगा, और दूसरा दीवार पर लगाने वाला। इसकी स्क्रीन Amazon Echo Show से छोटी, करीब 7 इंच की होगी।
इसकी सबसे बड़ी खासियत है नई Siri AI। Apple ने इस हब को 2024 में ही लॉन्च करना था, लेकिन रोक दिया था क्योंकि Siri इतनी स्मार्ट नहीं थी। अब iOS 27 के साथ Siri AI लॉन्च हो गई है और यही इस डिवाइस की जान होगी। ये नई Siri आपके सभी Apple डिवाइस और अकाउंट में सर्च कर सकेगी। आप बोलेंगे "मेरे दोस्त ने जो पॉडकास्ट भेजा था वो चलाओ", तो वो महीनों पुराना मैसेज ढूंढकर चला देगी। Notes में टास्क ऐड करना, Calendar में मीटिंग सेट करना, फोटो ढूंढना, सब कुछ Siri कर देगी। इसमें नया ऑपरेटिंग सिस्टम homeOS होगा, जो iOS, tvOS और watchOS का मिला-जुला रूप होगा।
फेस रिकग्निशन इसका कैमरा देखकर पहचान लेगा कि सामने कौन खड़ा है। फिर उसी हिसाब से उसका कैलेंडर, रिमाइंडर, म्यूजिक दिखाएगा। FaceTime कॉल और इंटरकॉम भी होगा। डिस्टेंस अवेयर स्क्रीन दूर से देखो तो बड़ी घड़ी और मौसम दिखेगा, पास आते ही डिटेल वाले विजेट्स और कंट्रोल्स खुल जाएंगे। स्मार्ट होम कंट्रोल लाइट, AC, ताला, कैमरा, सब इसी से कंट्रोल होगा। ये Thread और Matter को भी सपोर्ट करेगा। Apple ने अभी अपने कर्मचारियों के घरों में इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी है। Mark Gurman के मुताबिक ये डिवाइस अक्टूबर 2026 में लॉन्च हो सकता है। कीमत करीब $300 से $350 के आसपास बताई जा रही है। अगर आप पहले से ही iPhone और HomeKit यूज करते हैं, तो ये डिवाइस आपके घर का असली बॉस बनने वाला है।





