युवाओं की दिलों की धड़कन और इंडियन मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाली स्पोर्ट्स बाइक Yamaha R15M को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरें हैं कि कंपनी जल्द ही अपनी इस पॉपुलर बाइक को बंद कर सकती है। इस खबर के बाद से R15M के चाहने वालों में मायूसी छा गई है। आखिर क्यों कंपनी अपनी सबसे सफल बाइक को बंद करने जा रही है? और कौन सी नई बाइक इसकी जगह लेगी, चलिए बताते हैं। दरअसल, Yamaha अपनी पॉपुलर R-सीरीज को पूरी तरह से अपडेट करने की तैयारी में है। कंपनी पिछले काफी समय से भारत में अपनी नई बाइक Yamaha YZF-R3 और नई जनरेशन की Yamaha R15 V5 पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई R15 V5 में इतने बड़े बदलाव किए गए हैं कि उसके सामने R15M पुरानी लगने लगी है।
कंपनी नहीं चाहती कि उसकी दो बाइक्स आपस में ही कॉम्पिटिशन करें। इसलिए माना जा रहा है कि नई बाइक के लॉन्च से पहले R15M को धीरे-धीरे बंद किया जा सकता है। दूसरा बड़ा कारण नए एमिशन नॉर्म्स भी हैं। 2026 में BS6 फेज 2 के नए नियम और ज्यादा सख्त हो गए हैं, जिसके चलते R15M के मौजूदा इंजन को अपग्रेड करना कंपनी के लिए काफी महंगा सौदा साबित हो रहा है। इससे अच्छा कंपनी नया इंजन वाली बाइक लॉन्च करे। R15M की जगह जो बाइक लेगी, उसका नाम है All-New Yamaha R15 V5। इस बाइक को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और इसकी झलक R7 से काफी मिलती-जुलती है।
नई R15 V5 में ये सब खास होगा: इसमें 155cc का नया लिक्विड कूल्ड इंजन मिलेगा जो पहले से ज्यादा पावरफुल होगा। इसमें VVA टेक्नोलॉजी के साथ अब राइडिंग मोड्स भी मिल सकते हैं। नई बाइक का लुक पूरी तरह से बदल जाएगा। इसमें R7 की तरह नया LED हेडलाइट सेटअप, ज्यादा शार्प फेयरिंग और सेंट्रल एयर डक्ट मिलेगा जो इसे और ज्यादा एग्रेसिव बनाएगा। नई R15 V5 में अब ट्रैक्शन कंट्रोल, क्विक शिफ्टर, बड़ा TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। नई बाइक की कीमत R15M से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। अनुमान है कि इसे 2.10 लाख से 2.25 लाख रुपये के बीच लॉन्च किया जाएगा।
अगर आप पहले से R15M के मालिक हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। कंपनी ने साफ किया है कि बाइक बंद होने के बाद भी उसकी सर्विस और स्पेयर पार्ट्स आसानी से मिलते रहेंगे। Yamaha अपने सभी पुराने मॉडल्स के लिए 10 साल तक पार्ट्स सपोर्ट देती है। फिलहाल कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं आई है, लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस साल के अंत तक यानी दिसंबर 2026 तक R15M का प्रोडक्शन बंद हो सकता है और 2027 की शुरुआत में नई R15 V5 भारतीय बाजार में धूम मचाएगी।





