अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस पर स्कूल में कार्यक्रम,बुजुर्ग विधवा माताओं को किया गया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस पर स्कूल में कार्यक्रम,बुजुर्ग विधवा माताओं को किया गया सम्मानित
अररिया। फारबिसगंज के तिरसकुंड पंचायत के प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस मनाया गया।इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन की ओर से बुजुर्ग विधवा माताओं को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया और निसहाय विधवाओं को आर्थिक और मानसिक मदद करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने कहा हर साल 23 जून को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन विधवा महिलाओं के मानवाधिकारों, उनकी आवाज़ को बुलंद करने और उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में समाज में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।

इस विशेष दिवस का उद्देश्य पति की मृत्यु के बाद महिलाओं को झेलने पड़ने वाले सामाजिक कलंक, आर्थिक अभाव, उपेक्षा, और संपत्ति विवाद जैसी समस्याओं पर प्रकाश डालना है। इस दिन का इतिहास इस दिवस की स्थापना 'लूंबा फाउंडेशन द्वारा की गई थी।

23 जून का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि 1954 में इसी तारीख को संस्था के संस्थापक लॉर्ड लूंबा की मां विधवा हुई थीं।

जानकारी प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह, युवा शिक्षक रंजीत कुमार मंडल , कवि सह शिक्षक संजीत कुमार निगम ने दिया।

Subscribe Now