अररिया । जिले मेंं तारबाड़ी थाना क्षेत्र के तेगछिया गांव में चार दिन से लापता तीन साल की बच्ची का शव शुक्रवार को मिला। तीन साल की बच्ची शिवांशी उर्फ लाडो अपने ननिहाल में आई थी और चार दिन पहले दरवाजे से खेलते हुए गायब हो गई थी। जिसको लेकर उनके नाना मायानन्द सिंह ने ताराबाड़ी थाना में आवेदन देकर लापता हुई बच्ची की बरामदगी को लेकर गुहार लगाया था।
पुलिस मामले में बच्ची को ढूंढ पाती, शुक्रवार को उनके ननिहाल में ही नाना मायानन्द सिंह के भूसा के घर में हत्या कर फेंका हुआ मिला। शव से दुर्गंध आ रहा है और ऐसा प्रतीत होता है कि दरिंदों ने चार दिन पहले ही हत्या कर शव को छिपाने की नियत से भूसा के घर में फेंक दिया।
सूचना के बाद सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सहित ताराबाड़ी थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस पदाधिकारी बलों के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घटना के उद्भेदन को लेकर डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। तरौना भोजपुर वार्ड संख्या पांच के रहने वाले सुशील सिंह की बेटी थी शिवांशी और अपने माता पिता के साथ ननिहाल गई थी।
शव मिलने के बाद घर में परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव सहमा है और ग्रामीण दोषी की दोषी की शिनाख्त कर जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मामले को लेकर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है, साथ ही अनुसंधान के अन्य तरीकों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। निर्ममता पूर्वक किए गए हत्याकांड मामले का जल्द ही खुलासे कर लेने का दावा किया गया है।
चार दिन पहले गायब हुई तीन साल की बच्ची का शव भूसे के घर में मिला, पुलिस मामले की जांच में जुटी
May 15 2026 9:07AM
2 मिनट का रीड
242283
12











