BREAKING NEWS

logo

भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक श्रीकांत निराला


भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक श्रीकांत निराला
पटना। लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टियों के बीच दल-बदल और जोड़तोड़ चरम पर है। इसी क्रम में बुधवार को मनेर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे श्रीकांत निराला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। निराला को भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी दीपक प्रकाश ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद निराला ने कहा कि मनेर हमेशा से राजद का वोट बैंक रहा है, लेकिन इस बार में यहां से भाजपा लीड करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को यह गलतफहमी है कि मनेर विधानसभा में भाजपा के कार्यकर्ता नहीं हैं। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह मेरी घर वापसी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।मनेर विधानसभा पाटिलिपुत्र लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। भाजपा ने एक बार फिर राम कृपाल यादव पर भरोसा जताया है। वहीं, राजद की तरफ से मीसा भारती चुनाव मैदान में हैं। श्रीकांत निराला के भाजपा में शामिल होने से मीसा भारती की टेंशन बढ़ सकती है। बता दें कि पाटिलिपुत्र सीट पर अंतिम चरण में एक जून को मतदान होना है।

Subscribe Now