BREAKING NEWS

logo

रांची लोस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय छह मई को करेंगी नामांकन



रांची,। राजधानी रांची लोकसभा क्षेत्र से आईएनडीआईए की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। यशस्विनी सहाय नामांकन दाखिल करने जुलूस के साथ जायेंगी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद के समर्थक मौजूद रहेंगे।

नामांकन के लिए जुलूस मणि टोला काली मंदिर से पूजा-अर्चना कर सुबह सात बजे प्रारंभ होगी। इसके बाद 7:30 बजे धुर्वा सेक्टर तीन स्थित आवास से प्रस्थान और दुर्गा मंदिर के दर्शन, 7:45 में बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा में माल्यार्पण, 8.00 बजे हिनू चौक स्तिथ (हनुमान मंदिर ,शनि मंदिर में दर्शन, 8:15 बजे डोरंडा एजी मोड़, 8:30 बजे स्वामी विवेकानंद चौक, 8:45 बजे बाबा साहेब आंबेडकर चौक, नौ बजे रिसलदार बाबा के मजार, 9:30 बजे कडरू ब्रिज, 9:40 में कडरू महावीर मंदिर में दर्शन, अरगोड़ा चौक, हरमू चौक, स्वामी सहजानंद चौक, कार्तिक उरांव चौक, भारत माता चौक, किशोरगंज चौक, रातू रोड चौराहा, जाकिर हुसैन पार्क होते हुए समाहरणालय भवन पहुंचेंगी। यहां यशस्विनी सहाय नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

इसके बाद रांची के मोरहाबादी मैदान में एक जनसभा होगी। इसमें मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राजद के नेता और मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय सहित गठबंधन के अन्य नेता शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि रांची में लोकसभा चुनाव छठें चरण 25 मई को होना है। रांची के अलावा गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर संसदीय सीटों पर भी इसी दिन वोटिंग होगी। छठे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 29 अप्रैल से चल रही है, जो छह मई तक चलेगी। सात मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ मई तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। रांची लोकसभा क्षेत्र में ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

Subscribe Now