BREAKING NEWS

logo

पत्नी और बच्चों को पुणे में छोड़ आया पति, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश


मुरादाबाद,। जिले के थाना मूंढापांडे क्षेत्र में रहने वाली एक महिला और उसके बच्चों को पति पुणे में छोड़कर भाग गया।

तलाश करते हुए महिला घर आई तो बच्चा छीन लिया। महिला किसी तरह बच्चों के साथ पति के घर पहुंच गई। यहां आरोपित पति ने महिला से उसका बच्चा छीन लिया। पीड़िता ने रविवार को एसएसपी कैंप कार्यालय पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना को प्रार्थनापत्र देकर बच्चे को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। एसएसपी ने थाना मूंढापांडे प्रभारी को मामले की जांच कर महिला को उसका बच्चा वापस दिलाने के निर्देश दिए हैं।

मूंढापांडे क्षेत्र की रहने वाली महिला का पहले पति से तलाक हो गया था। इसके बाद महिला ने अपनी भाभी के भाई से निकाह कर लिया था। आरोपित रामपुर के पटवाई का रहने वाला है। उसने महिला से निकाह कर लिया। पहले पति के दो बच्चे भी साथ में रहने लगे। आरोपी पुणे में फर्नीचर का काम करता है। वहां उसके साथ रहने के दौरान महिला ने बेटी को जन्म दिया। कुछ दिन सब कुछ सही चलता रहा। इसके बाद आरोपी उसे परेशान करने लगा।

आरोपित ने पहले पति के बच्चों को भी रखने से इनकार कर दिया। इस दौरान महिला फिर से गर्भवती हो गई। ईद के एक दिन वह पुणे से महिला और उसके बच्चों को छोड़कर घर आ गया। महिला भी किसी तरह पूणे से मुरादाबाद अपने पति के पास आ गई। तब पता लगा कि वह मूंढापांडे में ही रह रहा है। वहां जाने पर बात सुनने के बजाए उसने बच्चा छीन कर भगा दिया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से की है।

Subscribe Now