logo

13 मई से खुल जाएंगे झारखंड के सभी स्कूल,कक्षा केजी से ऊपर की क्लास पूर्व निर्धारित समय पर ही चलेगी


13 मई से खुल जाएंगे झारखंड के सभी स्कूल,कक्षा केजी से ऊपर की क्लास पूर्व निर्धारित समय पर ही चलेगी 
रांची:  13 मई से झारखंड के सभी स्कूल अपने पुराने समय पर संचालित होंगी। इस बाबत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। मौसम में परिवर्तन और  तापमान में आई गिरावट को देखते हुये विभाग ने यह निर्णय लिया है।  विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि झारखंड राज्य में संचालित सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालय में कक्षा केजी से ऊपर की कक्षाएं 13 मई  से अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित किए जाएंगे। मालुम हो कि 29 अप्रैल से राज्य में अत्यधिक गर्मी एवं लू को देखते हुए राज्य में संचालित सभी विद्यालयों में कक्षा केजी से कक्षा 08 तक की कक्षाएं अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। वहीं कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक संचालित करने का दिशा-निर्देश जारी किया गया था।

Subscribe Now