BREAKING NEWS

logo

जेल में बंद गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव का खास गुर्गा नीरज ठाकुर को झारखंड एटीएस ने किया गिरफ्तार


जेल में बंद गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव का खास गुर्गा नीरज ठाकुर को झारखंड एटीएस ने किया गिरफ्तार 
रांची :  जेल में बंद गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के बेहद खास गुर्गे नीरज ठाकुर को रांची के पिठौरिया इलाके से झारखंड एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया है।  एसपी ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस की टीम ने यह कार्रवाई की है। एटीएस ने नीरज ठाकुर के अलावा कई अन्य अपराधियों को भी पकड़ा है। बता दें कि नीरज ठाकुर एटीएस सहित कई जिलों की पुलिस का वांटेड था और पिछले दो साल से फरार चल रहा था। आपको बता दें कि अमन श्रीवास्तव के मुंबई से गिरफ्तार होने के बाद गैंग के संचालन में नीरज ठाकुर आम भूमिका निभा रहा था। एटीएस में दर्ज एक कांड सहित नीरज पर कई मामले दर्ज है।एटीएस की टीम लगातार नीरज ठाकुर की तलाश में लगी हुई थी। इसी बीच सूचना मिली कि नीरज रांची के पिठोरिया इलाके में देखा गया है जिसके बाद एटीएस ने अपना जाल बिछाया और नीरज को धर दबोचा। जेल में बंद गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के द्वारा खौफ के बल पर की गई कमाई का सारा लेखा-जोखा नीरज ठाकुर ही रखता था। अमन श्रीवास्तव से जुड़े किन लोगों को कितना पैसा देना है या फिर परिवार वालों को कैसे पैसा पहुंचना है, इसकी जवाबदेही नीरज ठाकुर कि थी। नीरज ठाकुर पिछले दो साल से फरार चल रहा था।

Subscribe Now