logo

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कल आयेंगे रांची


केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कल आयेंगे रांची
रांची: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत 30 अप्रैल को रांची आएंगे। रांची से वे हेलीकॉप्टर द्वारा जमशेदपुर जाएंगे। वहां एनडीए प्रत्याशी विद्युतवरण महतो के नामांकन में सुबह 11 बजे शामिल होंगे। श्री शेखावत साकची में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनके साथ प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉक्टर प्रदीप वर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय भी रहेंगे।

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई 30 अप्रैल को जाएंगे गुमला और लोहरदगा

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई 30 अप्रैल को लोहरदगा और गुमला जाएंगे। डॉक्टर बाजपेई गुमला और लोहरदगा में पार्टी द्वारा आयोजित बैठक एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री वाजपेई के साथ प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

Subscribe Now