BREAKING NEWS

logo

'लागल-लागल झुलनिया में धक्का बलम कलकत्ता चलल... -सारण में पुराने अंदाज में लालू यादव ने भरी हुंकार, -बेटी रोहिणी के लिए मांगा वोट


'लागल-लागल झुलनिया में धक्का बलम कलकत्ता चलल...

-सारण में पुराने अंदाज में लालू यादव ने भरी हुंकार,

 -बेटी रोहिणी के लिए मांगा वोट

सारण।बिहार के सारण लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी और राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने आज नामाकंन दाखिल किया। वहीं इस दौरान लालू यादव भी मौजूद रहे। राहिणी आचार्य के नामाकंन के बाद एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां लालू यादव पुराने अंदाज में दिखे। लालू यादव ने पुराने अंदाज में कहा कि, "लागल लागल झुलनिया में धक्का बलम कलकत्ता चलल"। लालू यादव ने इस दौरान कहा कि, बेटी रोहिणी को वोट देकर जिताना है। उन्होंने भाजपा पर निशाना कहा कि, भाजपा बाबा के संविधान को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि, हम किसी भी किमत पर संविधान को बदलने नहीं देंगे, हम सब लोग को एकत्रित और जागरूक होना है। उन्होंने कहा कि, बेटी रोहिणी आचार्य लगातार आपके बीच काम कर रही है इसको भारी मतों से जिताना है। देश को बचाना है, संविधान को बचाना है।लालू यादव ने कहा कि, हम लोकतंत्र और संविधान को मिटने नहीं देंगे, पिछड़े वर्गों के हक को बीजेपी छिनना चाहता है। लालू यादव ने पुराने अंदाज में कहा कि, "लागल लागल झुलनिया में धक्का बलम कलकत्ता चलल"। इस पर उनके समर्थकों ने जोरदार तालियां बजाई।  वहीं लालू ने कहा कि, सारण जिला हमारा कर्म भूमि है सारण के लिए बहुत काम किए हैं। इंजन का कारखाना ये सब काम हुए।वहीं इस दौरान तेजस्वी यादव भी अपनी बहन रोहिणी आचार्य के लिए वोट मांगते नजर आएं। तेजस्वी यादव ने कहा कि, सारण की जनता से कहा कि इस बार चुकना नहीं है, लालटेन के बटन को दबा कर लालू यादव को जिताना है। उन्होंने कहा कि, सारण की जनता के लिए जितना लालू यादव ने किया है उससे ज्यादा काम रोहिणी आचार्य करेंगी।

Subscribe Now